सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना होगी समस्याएं

Spread the love

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना होगी समस्याएं

सुबह का समय शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। रातभर उपवास के बाद पेट खाली होता है और पाचन तंत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा होता है। इस समय पेट की भीतरी परत बहुत संवेदनशील होती है।

ऐसे में जो भी चीज सबसे पहले खाई या पी जाती है, उसका असर पूरे दिन की ऊर्जा, पाचन और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कई लोग सुबह उठते ही चाय, कॉफी या कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसी चीजें जिन्हें सुबह खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ।

1. चाय या कॉफी

बहुत से लोगों की सुबह चाय या कॉफी के बिना शुरू नहीं होती। चाय और कॉफी में कैफीन, टैनिन और प्राकृतिक एसिड होते हैं जो सुबह खाली पेट पीने से बहुत नुकसान करते हैं। कैफीन पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ाता है जिससे एसिडिटी, गैस और पेट की परत में जलन होती है, घबराहट या बेचैनी भी हो सकती है। टैनिन आयरन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है, जिससे एनीमिया और कमजोरी का खतरा बढ़ता है । इसलिए हमेशा नाश्ते के बाद चाय या कॉफी पिएं, खाली पेट नहीं ।

क्या करें? चाय या कॉफी पीने से पहले एक गिलास पानी पिएं और कुछ हल्का जैसे फल, भीगे बादाम या मखाने खा लें। पानी के बाद नींबू की चाय अदरक दालचीनी के साथ ले सकते हैं।

पौष्टिक देसी नाश्ते जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा दें

 चाय या कॉफी खाली पेट क्यों नहीं पीनी चाहिए?

नुकसानविवरण
⚠️ एसिडिटी बढ़ती हैचाय और कॉफी में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ाते हैं
⚠️ पेट में जलनखाली पेट पीने से पेट की भीतरी परत में जलन होती है
⚠️ नाश्ते की भूख कम होती हैकैफीन भूख को दबाता है, जिससे आप नाश्ता नहीं खाते
⚠️ ब्लड शुगर लेवल बिगड़ता हैखाली पेट कैफीन से ब्लड शुगर अचानक बढ़ता और गिरता है
⚠️ पूरे दिन थकानी रहती हैसुबह की चाय/कॉफी से शाम को अचानक थकानी और सुस्ती होती है
⚠️ कब्ज की समस्याकैफीन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है

2. खट्टे फल (नींबू, संतरा, मौसमी)

खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, ग्रेपफ्रूट, मौसमी में बहुत अधिक साइट्रिक एसिड होता है। जब आप इन्हें खाली पेट खाते हैं, तो पेट में जलन शुरू होती है, एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है, गैस और अपच होने का खतरा रहता है, कुछ लोगों को उल्टी जैसा महसूस भी हो सकता है। हालांकि स्वस्थ लोगों में इनका असर अलग हो सकता है, लेकिन जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, जो संवेदनशील पेट वाले हैं उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

क्या करें: खट्टे फल को नाश्ते के बाद या दोपहर में खाएं, खाली पेट कभी नहीं ।

10 संकेत कि आपका शरीर अंदर से कमजोर हो रहा है- कारण और उपाय

3. दही

कई लोग सुबह दही को हेल्दी मानकर खाते हैं, लेकिन खाली पेट दही खाने से पेट में एसिडिक लेवल बिगड़ जाता है, अच्छे बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंच सकता है, पेट में भारीपन और कब्ज की समस्या हो सकती है, सर्दियों में या रात को खाली पेट दही खाने से सर्दी-खांसी भी बढ़ सकती है।

क्या करें: दही को दोपहर के खाने के साथ या खाने के बाद खाएं। इसमें काला नमक, काली मिर्च, भुना जीरा डालें।

4. कच्ची सब्जियां/सलाद

सलाद स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सुबह खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में कच्ची सब्जियां खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। जैसे कच्चा प्याज, कच्चा टमाटर, कच्चा शिमला मिर्च, खीरा आदि खाली पेट खाने से पेट दर्द हो सकता है, पेट गड़बड़ होने की समस्या होती है, गैस और ब्लोइंग (पेट फूलना) होता है इसके साथ ही  पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है।

क्या करें: सब्जियों को हल्का उबालकर या पकाकर ही खाएं, खासकर सुबह में । विशेषकर जिनका पाचन कमजोर है उन्हें खाली पेट कच्चा सलाद खाने में सावधानी रखनी चाहिए।

5. मसालेदार और तला हुआ खाना

सुबह उठते ही समोसा, कचौड़ी, चिप्स या अधिक मसालेदार नाश्ता करना पेट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। खाली पेट मसालेदार, करी, पकोड़े, भुजिया जैसे खाने से पेट में तेज जलन होती है, एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ती है, पूरे दिन पेट भारी रहता है, उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है।

क्या करें: नाश्ते में हल्का, पका हुआ और कम तेल मसाले वाला खाना खाएं ।

पेट को स्वस्थ रखने वाले अच्छे बैक्टीरिया कैसे बढ़ाएँ?

6. मीठे पेय पदार्थ

कई लोग सुबह के समय हेल्दी समझकर पैकेट वाला फ्रूट जूस पी लेते हैं। लेकिन इनमें अक्सर अतिरिक्त चीनी होती है। बाजार का मीठा जूस, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ता है और फिर गिरता है, पेट में जलन होती है, एसिडिटी बढ़ती है, पूरे दिन थकान और सुस्ती रहती है। ये पेय शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं देते।

क्या करें: सुबह गर्म पानी, नारियल पानी या ताजा घर बना हुआ जूस (बिना चीनी) पियें।

7. पेस्ट्री, डोनट्स और बेकरी उत्पाद

सुबह खाली पेट सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, केक, कुकीज़, बिस्कुट, मिठाइयां या अन्य मैदा से बने बेकरी उत्पाद खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा तो मिल सकती है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकती। इनको खाली पेट खाने से रक्त शुगर तेजी से बढ़ती है और फिर गिरती है, पेट में जलन होती है, पूरे दिन थकान और नींद रहती है, वजन बढ़ने का खतरा होता है। कई बेकरी उत्पादों में चीनी, रिफाइंड मैदा और अस्वास्थ्यकर वसा भी अधिक होती है।

क्या करें: घर बना हुआ दलिया, ओट्स, पराठा, ऊंदी या फल वाला नाश्ता करें ।

भोजन से जुड़े 15 मिथक जिन्हें नज़रअंदाज़ करना खतरनाक है https://rewireyoursoach.com/bhojan-se-jude-15-mithak/

 सुबह खाली पेट क्या खाएं?

खाद्य पदार्थफायदे
 गर्म पानीपाचन सुधरेगा, विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे
 नारियल पानीइलेक्ट्रोलाइट्स मिलेंगे, हाइड्रेशन रहेगा
 फल (केला, सेब, पपीता)उर्जा मिलेगी, पाचन अच्छा रहेगा
 दलिया / ओट्स, भीगे चनेपेट भरा रहेगा, फाइबर मिलेगा
 अंडा / पनीर/ भीगे बादामप्रोटीन मिलेगा, मांसपेशियों को फायदा
 साबुत अनाज का पराठाउर्जा पूरे दिन रहेगी

सुबह खाली पेट खाने-पीने के लिए जरूरी टिप्स

  •  उठते ही एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं।
  •  नाश्ता कभी न छोड़ें।
  •  बहुत ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
  •  भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  •  यदि किसी खाद्य पदार्थ से बार-बार परेशानी होती है तो डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लें।

क्या दही हर किसी के लिए फायदेमंद है? जानें सच और सावधानियाँ

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट क्या खाया जाए और क्या नहीं, इसका असर आपकी पाचन क्षमता, ऊर्जा स्तर और समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है। चाय, कॉफी, अत्यधिक मसालेदार भोजन, मीठे पेय और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचकर आप दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसके बजाय पौष्टिक और हल्के खाद्य पदार्थों को अपनी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

सुबह खाली पेट खाने की आदत आपकी सेहत पर गहरा असर डालती है, रेडीमेड और तेल घी वाले गलत खाद्य पदार्थों की जगह हल्का, पौष्टिक और घर पर बना हुआ नाश्ता करें। इससे पूरे दिन ऊर्जा रहेगी, पाचन अच्छा रहेगा और बीमारियां दूर रहेंगी।

याद रखें: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है – इसे सही चुनें!

यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। यदि आपको कोई विशेष बीमारी है, तो डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

FAQ

 1. क्या खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक है?

कुछ लोगों में खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में जलन हो सकती है।

 2. सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है?

पपीता, केला और सेब जैसे फल कई लोगों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

 3. क्या खाली पेट कॉफी पी सकते हैं?

खाली पेट कॉफी पीने से कुछ लोगों में एसिडिटी और बेचैनी बढ़ सकती है।

 4. सुबह सबसे पहले क्या पीना चाहिए?

सामान्यतः पानी या गुनगुना पानी दिन की शुरुआत के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

 5. क्या पैकेज्ड फ्रूट जूस खाली पेट पीना सही है?

अधिकतर पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी हो सकती है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में लेना बेहतर माना जाता है।

दि आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों और परिवारजनों में शेयर करें। 

https://rewireyoursoach.com/web-stories/jyada-meetha-khane-se-mood-kyon-badalta-hai/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top