तनाव में हम ज्यादा क्यों खाते हैं? Emotional Eating का सच
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब मन उदास हो, तनाव ज्यादा हो या गुस्सा आया हो तो अचानक कुछ मीठा या तला-भुना खाने का मन करने लगता है?
कई लोग कहते हैं -“आज बहुत स्ट्रेस था, इसलिए चॉकलेट खा ली।”
“मन खराब था, इसलिए पिज़्ज़ा ऑर्डर कर लिया।”
इसे ही Emotional Eating कहते हैं- यानी भावनाओं के कारण खाना, न कि असली शारीरिक भूख के कारण। यह समस्या आज के समय में बहुत आम हो चुकी है, खासकर शहरी जीवन, काम का दबाव, सोशल मीडिया तुलना और अकेलेपन के कारण।
इस लेख में हम समझेंगे: Emotional Eating क्या है? तनाव में हम ज्यादा क्यों खाते हैं? दिमाग और हार्मोन की इसमें क्या भूमिका है? असली भूख और भावनात्मक भूख में फर्क, इसे कंट्रोल करने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक उपाय।
https://rewireyoursoach.com/kam-bhojan-badhayega-energy-aur-focus/
इमोशनल ईटिंग क्या है?
Emotional Eating यानी भावनाओं के कारण खाना – जब हम भूख के लिए नहीं, बल्कि अपने अंदर उठ रही भावनाओं को शांत करने के लिए खाते हैं। यह एक ऐसा व्यवहार है जिसमें खाना “पोषण” से ज्यादा “सांत्वना” या “ध्यान भटकाने” का साधन बन जाता है। यह खाना आमतौर पर मीठा, ज्यादा कार्बोहाइड्रेट, तला-भुना, जंक फूड होता है। क्योंकि ये फूड तुरंत “अच्छा महसूस” कराते हैं।
भावनात्मक भूख बनाम शारीरिक भूख
शारीरिक भूख– धीरे-धीरे बढ़ती है, पेट में खालीपन, कमजोरी, चक्कर जैसे संकेत देती है, कोई भी सामान्य, घर का खाना चलेगा, पेट भरने पर संतोष मिलता है। भावनात्मक भूख– अचानक और तीव्र craving के रूप में आती है, खास चीज़ (जैसे चॉकलेट, चिप्स, पिज़्ज़ा) की इच्छा होती है, पेट भरने के बाद भी खाना जारी रह सकता है, बाद में अपराधबोध या पछतावा होता है। यानी Emotional Eating में शरीर नहीं, मन “खाना” मांग रहा होता है।
कैलोरी क्या है और इसे सही तरीके से कैसे गिनें? आसान गाइड
यह केवल उदासी में ही नहीं होता
बहुत लोग सोचते हैं कि Emotional Eating सिर्फ दुख में होता है, लेकिन यह इन भावनाओं में भी हो सकता है जैसे – तनाव (काम का दबाव, पारिवारिक तनाव), गुस्सा, अकेलापन, बोरियत, थकान,असफलता का डर, यहां तक कि खुशी या जश्न में भी कई लोगों के लिए खाना एक “reward system” बन जाता है- “आज बहुत मेहनत की, चलो कुछ अच्छा खा लेते हैं।”
दिमाग कैसे इसे आदत बना देता है?
जब हम मीठा या पसंदीदा खाना खाते हैं, तो दिमाग में डोपामाइन (ख़ुशी का हार्मोन) रिलीज होता है। यह हमें कुछ समय के लिए अच्छा महसूस कराता है। अगर हर बार तनाव में हम यही करते हैं, तो हमारा दिमाग एक पैटर्न बना लेता है: तनाव → खाना → राहत → दोहराव। धीरे-धीरे यह एक आदत या बचने की/पलायन की टेन्डेन्सी बन जाता है।
इमोशनल ईटिंग हमेशा ज्यादा खाना नहीं होता
कभी-कभी यह छोटी-छोटी frequent cravings के रूप में भी होता है जैसे – कुछ लोग रात में ज्यादा खाते हैं, कुछ लोग अकेले में छिपकर खाते हैं, कुछ लोग बिना भूख के लगातार कुछ न कुछ चबाते रहते हैं। यह और जटिल भी हो सकता है, इसलिए कई बार व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि वह भावनात्मक कारणों से खा रहा है।
40 के बाद वजन क्यों नहीं घटता? जानिए सही और वैज्ञानिक तरीका
तनाव में ज्यादा खाने के पीछे का विज्ञान
हम तनाव में ज्यादा क्यों कहते है इसके कुछ महत्वपूर्ण कारण होते है –
1. Cortisol – स्ट्रेस हार्मोन
जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारे शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन बढ़ जाता है। कोर्टिसोल भूख बढ़ाता है, मीठा और हाई-कैलोरी फूड की इच्छा बढ़ाता है, शरीर को “Energy Store” करने का संकेत देता है, यानी तनाव में शरीर को लगता है कि कोई खतरा है, इसलिए ज्यादा ऊर्जा जमा करो।
2. Dopamine – अच्छा महसूस होने का हार्मोन
जब हम मीठा या अपना पसंदीदा खाना खाते हैं, तो दिमाग में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है। डोपामाइन हमें अच्छा महसूस कराता है, थोड़ी देर के लिए तनाव कम करता है, दिमाग को reward देता है। इससे धीरे-धीरे दिमाग सीख जाता है कि “तनाव = खाना = अच्छा महसूस करना”। बस यहीं से इमोशनल ईटिंग की आदत शुरू होती है।
3. बचपन की कंडीशनिंग
बहुत से लोगों को बचपन में रोने पर चॉकलेट, अच्छे नंबर पर मिठाई या होटलिंग, मेहमान के आने पर खास खाना मिला होता है। इससे आगे चलकर दिमाग में खाना और भावनाओं का गहरा संबंध बन जाता है।
रोटी खाते समय ये गलती करते हैं लोग, तभी बढ़ता है पेट और वजन
4. नींद की कमी
नींद कम होने पर शरीर के दो मुख्य हार्मोन प्रभावित होते हैं:
- घ्रेलिन (भूख हार्मोन) बढ़ जाता है- यह पेट से निकलता है और दिमाग को संकेत देता है कि “मुझे भूख लगी है।” जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो शरीर ज्यादा घ्रेलिन बनाता है- खासकर आपको मीठा और हाई-कार्ब फूड खाने की इच्छा बढ़ती है
- लेप्टिन (तृप्ति हार्मोन) कम हो जाता है-ये फैट कोशिकाओं से निकलता है और दिमाग को बताता है कि “पेट भर गया है।” नींद की कमी से Leptin का स्तर घट जाता है और पेट भरने का संकेत देर से मिलता है। इसलिए नींद की कमी सीधे तौर पर overeating और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
इमोशनल ईटिंग के नुकसान
- वजन बढ़ना
- पेट की समस्याएं
- ब्लड शुगर असंतुलन
- आत्मग्लानि
- आत्मविश्वास में कमी
- Diet बार-बार फेल होना
- यह एक क्रम बन जाता है: तनाव → खाना → guilt → और तनाव → फिर खाना
इमोशनल ईटिंग से बाहर कैसे निकलें?
अब सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका समाधान।
1. Pause Technique (रुककर सोचें)
जब craving आए, खुद से पूछें: क्या मैं सच में भूखा हूँ? मैंने आखिरी बार कब खाना खाया था? मैं अभी कैसा महसूस कर रहा/रही हूँ? थोड़ा गुनगुना पानी पियें। 5 मिनट रुकना ही आधी समस्या हल कर देता है।
शुगर कट करने का ट्रेंड: क्या यह तरीका सच में सुरक्षित है?
2. HALT रूल अपनाएं
जब अचानक खाने की इच्छा हो, तो पहले HALT याद करें। खुद से पूछें – क्या मैं सच में भूखा हूँ या सिर्फ भावनात्मक रूप से असंतुलित?
H – Hungry (भूखा)- क्या सच में शरीर को भोजन की जरूरत है?
A – Angry (गुस्सा)- क्या मैं किसी बात से नाराज़ या चिड़चिड़ा हूँ?
L – Lonely (अकेलापन)- क्या मैं अकेलापन या उपेक्षित महसूस कर रहा/रही हूँ?
T – Tired (थका हुआ)- क्या मुझे आराम या नींद की जरूरत है?
अक्सर हम भूखे नहीं होते, बल्कि गुस्से, अकेलेपन या थकान में खाते हैं। HALT Rule आपको पहले भावनाओं को पहचानने में मदद करता है, ताकि आप बिना सोचे-समझे खाने से बच सकें।
3. भावनाओं की डायरी लिखें
जब भी भूख महसूस होने जैसा लगे तो उस समय की भावना डायरी में लिखें, आपने क्या खाया- खाने के बाद में कैसा महसूस हुआ। कुछ ही दिनों में pattern साफ दिखने लगेगा।
4. माइंडफुल ईटिंग सीखें
Mindful Eating का मतलब है: ध्यान देकर खाना, धीरे खाना, बिना मोबाइल चलाये, हर कौर का स्वाद महसूस करना। इससे दिमाग को तृप्ति का सिग्नल जल्दी मिलता है। पेट जल्दी भर जाता है।
5. तनाव पर नियंत्रण
जब कभी भी बिना समय या भोजन करने के बाद भी खाने की इच्छा उत्पन्न हो तो खाने की जगह: 10 मिनट टहलना, गहरी सांस लेना, संगीत सुनना, किसी से बात करना अथवा प्रार्थना या ध्यान करना चाहिए। भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें स्वस्थ तरीके से रिलीज करना जरूरी है।
कम भोजन करना क्या सच में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है?
6. आत्मदया रखें
अपने आप से कठोर न बनें। इमोशनल ईटिंग कमजोरी नहीं, बल्कि भावनाओं को नियंत्रित करने की रणनीति है। आपका शरीर और दिमाग बस राहत ढूंढ रहे हैं। खाना दुश्मन नहीं है। खाना हमारे शरीर की जरूरत है। यहाँ समस्या खाना नहीं, बल्कि भावनाओं से भागने का तरीका है।
जब हम अपनी भावनाओं को पहचानना सीखते हैं, तनाव को स्वस्थ तरीके से संभालते हैं, खुद को स्वीकार करते हैं। तो Emotional Eating धीरे-धीरे कम होने लगती है।
कब चिंता की बात बनती है?
अगर इमोशनल ईटिंग बार-बार हो, वजन तेजी से बढ़ा दे, अपराध बोध और शर्म बढ़ाए, diet बार-बार फेल करे, खुद पर नियंत्रण की कमी महसूस हो तो यह गंभीर समस्या में बदल सकता है। ऐसे में किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
निष्कर्ष
तनाव में ज्यादा खाना आपकी इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। यह दिमाग और शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे समझकर बदला जा सकता है। इमोशनल ईटिंग का मतलब है -भावनाओं को संभालने के लिए खाना। यह असली भूख नहीं, बल्कि मानसिक या भावनात्मक जरूरत का संकेत है। इसे समझना ही इसे बदलने की पहली सीढ़ी है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें –
https://www.healthline.com/health/emotional-eating
